Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

एमजी मोटर इंडिया ने 470 से अधिक स्थानों पर 1,000 ईवी चार्जर लगाए

मुंबई, पांच जून (भाषा) जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने ‘एमजी चार्ज’ पहल के तहत देशभर में 470 से अधिक स्थानों पर 1,000 सामुदायिक चार्जर स्थापित किए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का दावा है कि इसके साथ ही वह इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सामुदायिक चार्जिंग अवसंरचना विकसित करने वाली देश की पहली मूल उपकरण विनिर्माता बन गई है।

कंपनी के अनुसार, ये चार्जर आवासीय सोसायटी, अस्पतालों, शैक्षणिक परिसरों, होटल और औद्योगिक स्थलों सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं।

कंपनी ने कहा कि वह भारत की सतत विकास यात्रा को बहु-प्रौद्योगिकी आधारित दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने में विश्वास करती है।

वाहन विनिर्माता ने यह भी कहा कि वह चालू वर्ष के लिए दमदार उत्पाद रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत तीन नए ऊर्जा वाहन (एनईवी) बाजार में उतारे जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया गुजरात के हलोल में अपने विनिर्माण इकाई में 78 प्रतिशत से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल करती है।

भाषा यासिर रमण

रमण