Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें

मुंबई, पांच जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक में लिए गए निर्णय की शुक्रवार को घोषणा की।

इसकी मुख्य बाते इस प्रकार हैं-

* नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया।

* वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत किया।

* चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत किया गया।

* भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त।

* विदेशी ऋण जुटाने वाली सरकारी कंपनियों के लिए रियायती विदेशी मुद्रा अदला-बदली की भी घोषणा की।

* आरबीआई प्रवासी भारतीयों से डॉलर प्रवाह को आकर्षित करने के लिए 30 सितंबर तक तीन से पांच साल की अवधि के नए एफसीएनआर (बी) जमा पर जोखिम कम करने को लेकर लागत को वहन करेगा।

* साथ आरबीआई ने सामान्य मार्ग के तहत निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अल्पकालिक निवेश, कोष रखने की सीमा और व्यक्तिगत प्रतिभूति सीमा से जुड़े प्रतिबंध भी हटा दिए हैं।

* पॉलिमर मुद्रा नोट जारी करने के प्रस्ताव विचाराधीन ।

* मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक तीन से पांच अगस्त को होगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय