Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

कर्नाटक के मंत्री खादर ने कार्यभार संभालने के कुछ ही घंटों बाद सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बेंगलुरु, पांच जून (भाषा) कर्नाटक के मंत्री यू टी खादर ने पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए शहर के एक सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

बृहस्पतिवार देर रात निरीक्षण के दौरान, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री खादर ने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, अस्पताल के अधिकारियों से बातचीत की और रोगी देखभाल सुविधाओं की समीक्षा की।

उन्होंने एक गर्भवती महिला को फर्श पर बैठे देखकर नाराजगी जतायी और ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारियों को बुलाकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी।

मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह औचक दौरा अस्पताल की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि व्यवस्था को और बेहतर कैसे बनाया जाए और सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए। हमारा इरादा किसी को परेशान करने का नहीं है। हम सभी का विश्वास जीतना चाहते हैं, उनकी चिंताओं को समझना चाहते हैं और समाधान करना चाहते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि हालांकि दौरे के दौरान कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने पाया कि कुछ डॉक्टर अनुपस्थित थे।

खादर ने कहा, चूंकि यह पहली घटना थी, इसलिए अनुपस्थित कर्मियों को बुलाकर उनकी अनुपस्थिति के कारणों के आधार पर चेतावनी जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

भाषा शफीक रंजन

रंजन