Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

राज्यसभा उपचुनाव : बीजद सांसद देवाशीष सामंतराय ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया

(फाइल फोटो के साथ)

भुवनेश्वर, पांच जून (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सामंतराय बीजू जनता दल छोड़कर 26 मई को भाजपा में शमिल हो गये थे। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार को उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी बनाया था।

सामंतराय ने यहां नामांकन पत्रों के तीन सेट दाखिल किए। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सामंतराय 2024 में बीजद प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 25 मई को राज्यसभा और बीजद पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा में शामिल होने के कुछ ही दिनों के अंदर उन्हें इस पार्टी से उच्च सदन के लिए टिकट भी मिल गया।

सामंतराय ने दावा किया कि बीजद की ताकत लगातार कम हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि क्षेत्रीय दल के और भी सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

सामंतराय के शामिल होने के साथ ही, 2024 के आम चुनाव के बाद बीजद के तीन पूर्व राज्यसभा सदस्य पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं और भाजपा में शामिल हो गए हैं एवं उसके टिकट पर उन्होंने उच्च सदन में वापसी की है।

अन्य दो सुजीत कुमार और ममता मोहंता हैं।

सामंतराय ने कहा,‘‘अब मुझे जनता की सेवा करने का बेहतर अवसर मिलेगा क्योंकि भाजपा राज्य और केंद्र दोनों में सत्ता में है। मैं जनता की सेवा करने का अवसर देने के लिए राज्य और केंद्र में भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।’’

इससे पहले, समंतराय ने कहा था कि दरकिनार किए जाने और पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक से मिलना मुश्किल होने के बाद उन्होंने बीजद छोड़ दी। उन्होंने पटनायक को अपना 'राजनीतिक गुरु' बताया था।

निर्वाचन आयाग ने एक जून को ओडिशा से राज्यसभा की उस सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी जो सामंतराय के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।

यदि जरूरत पड़ी को 18 जून को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख आठ जून है। नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए, सामंतराय की जीत निश्चित मानी जा रही है।

भाषा

राजकुमार रंजन

रंजन