Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए नागरिकों और संस्थानों को मिलकर काम करना होगा : एनजीटी अध्यक्ष

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर शुक्रवार को कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत और संस्थागत, दोनों स्तरों पर मिलकर काम करना आवश्यक है।

एनजीटी के अधिकारियों के अनुसार, अधिकरण के अध्यक्ष ने एनजीटी परिसर में एक वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया। इस अभियान का आयोजन पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक तंत्र की बहाली और सतत विकास के प्रति अधिकरण की प्रतिबद्धता के तहत किया गया था।

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान जैसी प्रमुख पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए पौधे लगाने के महत्व पर विशेष बल दिया।

न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आज लगाया गया हर एक पौधा अधिक स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के लिए एक निवेश है। प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए आम नागरिकों और संस्थानों दोनों को मिलकर काम करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाना चाहिए।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव