Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

इवोनिथ स्टील ने महाराष्ट्र की इंद्रजीत पावर का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) इस्पात विनिर्माता कंपनी इवोनिथ स्टील ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत इंद्रजीत पावर प्राइवेट लिमिटेड (आईपीपीएल) का 232 करोड़ रुपये में अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

इवोनिथ स्टील ने शुक्रवार को बयान में बताया कि 85 मेगावाट की ताप विद्युत संपत्ति का यह अधिग्रहण उसकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि उसे 20 अप्रैल को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा सफल समाधान आवेदक (एसआरए) के रूप में मंजूरी दी गई थी।

बयान के अनुसार, आईपीपीएल का अधिग्रहण महाराष्ट्र में आईबीसी प्रक्रिया के तहत 232 करोड़ रुपये में पूरा किया गया है।

आईपीपीएल, महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित इवोनिथ स्टील के 14 लाख टन क्षमता वाले संयंत्र के पास ही स्थित है, जिससे कंपनी को संचालन में अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

भाषा योगेश अजय

अजय