Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

श्रीलंका पुलिस ने लिट्टे का प्रचार करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया

कोलंबो, पांच जून (भाषा) श्रीलंका पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित संगठन 'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) का प्रचार करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किलिनोच्ची के उदयनगर निवासी युवक के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के अनुसार उसे चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया। उस पर जाफना जिले के नवतकुली इलाके में 31 मई को आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान लिट्टे के प्रचार गीत को प्रस्तुति का आरोप है।

संदिग्ध को बुधवार को मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जिसने उसे दो सप्ताह के लिए रिमांड पर सौंप दिया।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि जाफना संभागीय आपराधिक जांच ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि संदिग्ध ने कार्यक्रम के दो गानों को संपादित किया और उन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस तरह से अपलोड किया जिससे लिट्टे का महिमामंडन होता है।

लिट्टे श्रीलंका में प्रतिबंधित संगठन है और भारत सहित अधिकांश देशों में भी इस पर प्रतिबंध लागू हैं।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश