वाशिंगटन, पांच जून (एपी) अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था करने वाला विधेयक पारित कर दिया। हफ्तों की देरी और 1.776 अरब डॉलर के एक विवादित ‘निपटान कोष’ पर हुए कड़े विरोध के बाद आखिरकार इस विधेयक ने बाधा पार कर ली।
सीनेट ने आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा सीमा गश्त जैसे कार्यक्रमों को अगले तीन वर्षों यानी ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक वित्तपोषित करने के लिए 70 अरब डॉलर के विधेयक को 47 के मुकाबले 52 मतों से पारित किया।
आखिरी मतदान सुबह 5 बजे से ठीक पहले हुआ, जब रिपब्लिकन ने विधेयक में ऐसी भाषा जोड़ने के डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के कई प्रयासों को बहुत कम अंतर से हरा दिया जिसमें ट्रंप के निपटान कोष पर उन राजनीतिक साथियों के लिए हमेशा के लिए रोक लग जाने की बात कही गई थी जो मानते हैं कि उन्हें राजनीतिक रूप से सताया गया है।
रिपब्लिकन सदस्यों ने तब एक बड़ी बाधा पार कर ली जब उन्होंने अपने ही एक सदस्य, लुइसियाना के सीनेटर द्वारा प्रस्तावित संशोधन को हरा दिया।
बिल कैसिडी का प्रस्ताव था कि निपटान प्रक्रिया से प्राप्त भुगतान को उन कानून प्रवर्तन कर्मियों को पुनर्निर्देशित किया जाए जो 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल पर हुए हमले में घायल हुए थे।
एपी नेत्रपाल रंजन
रंजन