Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

मुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्‍न बनाने का आह्वान किया

जयपुर, पांच जून (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्‍न बनाने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को लोगों से बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

वह विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं और राज्य को हरित, स्वच्छ और जल संपन्‍न बनाने में योगदान दें।

शर्मा ने कहा कि बिजली-पानी की बचत, पौधारोपण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाकर प्राकृतिक संसाधनों का संवर्धन करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरित आवरण मिले। आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने लोगों से वर्षा ऋतु में ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान जैसी पहल की हैं जिनके सकारात्मक परिणाम आए हैं।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान, मिशन लाइफ, नमामि गंगे, राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, पीएम सूर्य घर योजना की पहलों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने मिशन हरियालो में पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से लगभग 19 करोड़ पौधे लग चुके हैं।

शर्मा ने कहा कि वहीं इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आवंटित लक्ष्‍य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र