Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

नोएडा के निजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा, पांच जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इस वीडियो में छात्र कक्षा के अंदर एक-दूसरे के साथ बुरी तरह मारपीट करते नजर आ रहे हैं। करीब 19 सेकंड के इस वीडियो में दो छात्र आपस में हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि अन्य छात्र-छात्राएं बीच-बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना दनकौर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से संपर्क किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने इस मामले में पुलिस से कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

वायरल हो रहा यह वीडियो गलगोटिया विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बड़े हॉल (क्लासरूम) के भीतर कई छात्र और छात्राएं मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो जाता है, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल जाता है। दोनों छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं।

इस बीच, एक छात्रा दोनों को छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है, जबकि दूसरी छात्रा एक छात्र को थप्पड़ मारती हुई नजर आती है। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुशासन और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

भाषा

सं, रवि कांत मनीषा रवि कांत