Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

राजस्थान: भाजपा विधायक के वाहन को टक्कर मारी

जयपुर, पांच जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में अज्ञात लोगों ने खींवसर से विधायक रेवंत राम डांगा की कार को दो बार टक्कर मारी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात नावा उपमंडल के गोविंदी टोल प्लाजा के पास उस समय हुई, जब भाजपा विधायक जयपुर से खींवसर लौट रहे थे।

नावा थाना प्रभारी नंद लाल ने बताया, “एक कैंपर वाहन ने विधायक की फॉर्च्यूनर को बगल से टक्कर मारी। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और उसमें सवार लोगों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।”

पुलिस ने विधायक के कार चालक के इस दावे को खारिज कर दिया कि कैंपर को एसयूवी द्वारा सुरक्षा दी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि यह कैंपर उन ग्रामीणों का था, जो घटना के बाद अपराधियों का पीछा कर रहे थे।

नागौर पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र