Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

उपराज्यपाल सिन्हा और मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने पर्यावरण संरक्षण पर सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

श्रीनगर, पांच जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ धरती सुनिश्चित करने हेतु यह अत्यंत आवश्यक है।

सिन्हा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने संदेश में कहा, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आइए हम धरती माता के संरक्षण और प्रकृति के नाजुक संतुलन को बनाए रखने के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारे सामूहिक प्रयास मानवता के कल्याण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और बेहतर ग्रह सुनिश्चित करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।'

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने संदेश में कहा कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस सामूहिक अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुन: दोहराया।'

भाषा

शुभम नरेश

नरेश