Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

एसआईआर : बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में मैपिंग का 72 प्रतिशत कार्य पूरा

बेंगलुरु, पांच जून (भाषा) जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य आयुक्त महेश्वर राव ने बताया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सुचारू संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और बेंगलुरु शहर भर में मतदाताओं की ‘मैपिंग’ का 72 प्रतिशत कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि शेष मैपिंग (मिलान) कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

राव के मुताबिक, बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने एक बयान में कहा कि मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले एकत्रित आंकड़ों का सत्यापन और मिलान किया जाएगा।

राव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू किया है कि कोई भी पात्र मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित न रहे और मतदाता सूची में कोई भी अपात्र नाम न रह जाए।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश