Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने एलएंडटी के हजीरा संयंत्र का दौरा किया, परियोजनाओं की समीक्षा की

(तस्वीरों के साथ)

हजीरा (सूरत), पांच जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के सूरत में हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के संयंत्र का दौरा कर वहां चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एलएंडटी के अत्याधुनिक विनिर्माण परिसर ए एम नाइक हेवी इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें वहां जारी विभिन्न निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को संयंत्र में निर्मित होने वाले ‘जोरावर’ टैंक एवं अन्य रक्षा उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।

‘जोरावर’ टैंक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और एलएंडटी डिफेंस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह 25 टन वजन का टैंक है, जिसे हवाई मार्ग से ले जाया जा सकता है और चीन सीमा जैसे क्षेत्रों में त्वरित तैनात किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और दमन के अपने एक-दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनका करीब 22,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय