Breaking News

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |   जिमखाना क्लब केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा     |   महाराष्ट्र: बारिश से नए मुंबई-गोवा हाईवे में आई बड़ी दरार, यातायात रोका गया     |   उत्तराखंड: 24 घंटे में 16mm औसत बारिश, बागेश्वर में सबसे अधिक 73.4mm रिकॉर्ड वर्षा     |   गृह मंत्री अमित शाह आज कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

केरल के मंत्री सनी जोसेफ ने भाई-भतीजावाद के आरोपों के बीच अपने रिश्तेदार की नियुक्ति का बचाव किया

तिरुवनंतपुरम, पांच जून (भाषा) केरल के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने शुक्रवार को एक करीबी रिश्तेदार को अपने निजी कर्मियों में नियुक्त करने का बचाव करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके सार्वजनिक सेवा के रिकॉर्ड पर आधारित था, न कि पारिवारिक संबंधों पर।

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कन्नूर जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के महासचिव और जोसेफ की बहन के पति बेनी थॉमस को मंत्री का अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त किया गया।

विपक्षी माकपा की आलोचना का जवाब देते हुए, जोसेफ ने संवाददाताओं से कहा कि थॉमस को उनके निजी कर्मचारियों में इसलिए शामिल नहीं किया गया, क्योंकि वह उनके रिश्तेदार हैं, ‘‘बल्कि वह एक अच्छे लोकसेवक हैं।’’

जोसेफ ने कहा कि थॉमस ने विधानसभा चुनावों के दौरान पेरावूर में उनके मुख्य चुनाव एजेंट के रूप में काम किया था और यह नियुक्ति डीसीसी अध्यक्ष की सिफारिश पर भी आधारित थी।

मंत्री ने कहा कि थॉमस का सार्वजनिक सेवा का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें पंचायत सदस्य के रूप में सेवा करना भी शामिल है।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप