Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

सीनेट ने ट्रंप के निपटान कोष पर कोई सीमा लगाए बिना 70 अरब डॉलर का आव्रजन प्रवर्तन विधेयक पारित किया

वाशिंगटन, पांच जून (एपी) अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन प्रवर्तन एजेंसियों के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था करने वाला विधेयक पारित कर दिया। हफ्तों की देरी और 1.776 अरब डॉलर के एक विवादित ‘निपटान कोष’ पर हुए कड़े विरोध के बाद आखिरकार इस विधेयक ने बाधा पार कर ली।

सीनेट ने आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन तथा सीमा गश्त जैसे कार्यक्रमों को अगले तीन वर्षों यानी ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक वित्तपोषित करने के लिए 70 अरब डॉलर के विधेयक को 47 के मुकाबले 52 मतों से पारित किया।

आखिरी मतदान सुबह 5 बजे से ठीक पहले हुआ, जब रिपब्लिकन ने विधेयक में ऐसी भाषा जोड़ने के डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के कई प्रयासों को बहुत कम अंतर से हरा दिया जिसमें ट्रंप के निपटान कोष पर उन राजनीतिक साथियों के लिए हमेशा के लिए रोक लग जाने की बात कही गयी थी जो मानते हैं कि उन्हें राजनीतिक रूप से सताया गया है।

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश