Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

‘माय भारत’ युवा सम्मेलन दिल्ली में शनिवार को

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) खेल और युवा कार्य मंत्रालय का ‘माय भारत युवा सम्मेलन’ शनिवार को यहां आयोजित किया जायेगा जिसमें ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी फर्राटा धावक गुरिंदरवीर सिंह समेत खेल जगत के कई सितारे भाग लेंगे ।

मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार त्यागराज स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन में देश के 6000 से अधिक युवा भाग लेंगे । इनमें छात्र, युवा पेशेवर, उद्यमी, कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे ।

इस दौरान खेल , उद्मिता, प्रशासन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़ी उदीयमान प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जायेगा ।

भाषा मोना पंत

पंत