Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने साइकिल चलायी

(फाइल फोटो के साथ)

विशाखापत्तनम, पांच जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में यहां साइकिल चलाई।

हल्के हरे रंग की टोपी पहने मुख्यमंत्री आंध्र विश्वविद्यालय (एयू) से साइिकल चलाकर एक होटल पहुंचे जहां उन्होंने समुद्री भोजन निर्यात पर एक कार्यशाला में भाग लिया।

जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ साइकिल चलायी ।

नायडू ने साइकिल की सवारी से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘आज पर्यावरण दिवस है और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मैं साइकिल से यात्रा करूंगा। साइकिल चलाना एक जीवनशैली बन जानी चाहिए।’’

नायडू ने कहा कि एयू को हरियाली और पर्यावरण के लिए एक मिसाल कायम करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय को ‘नेट ज़ीरो (बिल्कुल न्यून कार्बन उत्सर्जन)’ कैंपस में बदलने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने बढ़ते तापमान और चक्रवातों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण में असंतुलन की ओर इशारा किया।

उन्होंने 450 एकड़ भूमि के मालिक एयू से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने और खाली स्थानों पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विशाखापत्तनम में एक समर्पित ‘साइकिलिंग ट्रैक’ विकसित करने और शहर में हरियाली को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के उपाय करने का भी वादा किया।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन