Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

शाह ने त्रिपुरा में पांच सितारा विरासत होटल की आधारशिला रखी

अगरतला, पांच जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विरासत पांच सितारा होटल की आधारशिला रखी।

एक अधिकारी ने बताया कि ताज पुष्पबंत पैलेस का निर्माण अगले तीन वर्षों में लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा और टिपरा मोथा पार्टी सुप्रीमो प्रद्योत किशोर देबबर्मा उपस्थित थे।

राज्य सरकार ने पिछले साल 14 मार्च को टाटा समूह द्वारा संचालित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के साथ प्रतिष्ठित पुष्पबंत पैलेस को एक विरासत पांच सितारा होटल में बदलने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

महाराजा बीरेंद्र किशोर माणिक्य द्वारा 1917 में निर्मित यह महल 2018 तक राजभवन था। नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का 80वां जन्मदिन मई 1941 में पुष्पबंत पैलेस में मनाया गया था।

अधिकारी ने कहा, “प्रस्तावित होटल का नाम ताज पुष्पबंत पैलेस होगा और इसे ताज समूह द्वारा अगले तीन वर्षों में लगभग 250 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि इसमें कुल 104 कमरे होंगे, जिनमें से चार कमरों को राजाओं की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा।

इससे पहले दिन में, त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने पश्चिम त्रिपुरा जिले के लंकामुरा सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों को संबोधित किया।

वह आज शाम पश्चिमी त्रिपुरा के शालबागान स्थित बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर मुख्यालय में प्रभावी सीमा प्रबंधन से संबंधित एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

गृह मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा, डीजीपी अनुराग धनखड़ और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा