Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

पंजाब के होशियारपुर में लड़की से बलात्कार; आरोपी फरार

होशियारपुर, पांच जून (भाषा) पंजाब में जिले के पुरहिरन इलाके में सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक लड़के ने 14 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता लड़की 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी दीपक कुमार से मिली थी और दोनों की ऑनलाइन बातचीत होती थी। बाद में आरोपी उस गली में अक्सर आने लगा जहां लड़की रहती थी।

पुलिस के अनुसार, 20 मई को आरोपी कथित तौर पर लड़की के घर आया, तब उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल से ले गया।

पुलिस ने बताया कि वह उसे इंडस्ट्रियल एरिया फोकल पॉइंट पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा के तहत एक सुनसान कमरे में ले गया जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दीपक कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

भाषा मनीषा नरेश

नरेश