Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

पुणे में एलपीजी रिसाव के कारण हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, दो रिश्तेदार घायल

पुणे, पांच जून (भाषा) पुणे के वाघोली इलाके में एक आवासीय इमारत में शुक्रवार सुबह एलपीजी रिसाव के कारण हुए विस्फोट और आग लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब 9:15 बजे खांडवे नगर की दो मंजिला इमारत में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने सिलेंडर विस्फोट और आग लगने के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद खराड़ी, धानोरी और यरवदा दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आग की लपटों ने इमारत की पहली मंजिल के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। उनके अनुसार, उन्होंने पानी के पाइप का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इस घटना में पांडुरंग विष्णु गित्ते (35) की मौत हो गई, जबकि विष्णु मुंजाजी गित्ते (82) और वृंदाविनी विष्णु गित्ते (60) गंभीर रूप से झुलस गए।

एक दमकल अधिकारी ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब पुराना एलपीजी सिलेंडर खत्म होने के बाद बदला जा रहा था। लेकिन गैस लीक होने के कारण घर के अंदर जमा हो गई और जोरदार विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि आग से हॉल, फर्नीचर, टेलीविज़न, बिजली के तार, स्नानघर की फिटिंग और गीज़र क्षतिग्रस्त हो गए। रसोई में रखा घरेलू सामान, रेफ्रिजरेटर और फर्नीचर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

भाषा वैभव

वैभव