Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के नेहरू पार्क में पौधारोपण किया

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक पौधा लगाया।

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के जरिए पौधारोपण पहल में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हर व्यक्ति के मन में अपनी मां के लिए एक विशेष स्थान होता है और इस भावना को वृक्षारोपण से जोड़ना एक बहुत ही सकारात्मक अभियान है जिसमें हर देशवासी शामिल होगा।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमारे द्वारा लगाया गया हर पेड़ न केवल हमारी रक्षा करता है, बल्कि भावी पीढ़ियों को भी सुरक्षित रखता है।’’

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल जनभागीदारी का कार्यक्रम बन गई है और पर्यावरण को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच देश की रक्षा करने एवं उसे स्वस्थ रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस कार्यक्रम में नवीन के साथ केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल भी शामिल हुए।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव