Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

पटना उच्च न्यायालय की 48वीं मुख्य न्यायाधीश बनीं न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय

( तस्वीरों सहित )

पटना, पांच जून (भाषा) सिक्किम उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय की 48वीं मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

लोक भवन में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को न्यायमूर्ति राय को पटना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था।

न्यायमूर्ति राय से पहले न्यायमूर्ति संगम साहू सात जनवरी 2026 से चार जून 2026 तक पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे।

न्यायमूर्ति राय, न्यायमूर्ति रेखा मनहरलाल दोशित के बाद पटना उच्च न्यायालय की दूसरी महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।

भाषा कैलाश मनीषा वैभव

वैभव