Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में सीवर के काम के दौरान दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में स्थित लोधी श्मशान घाट पर बरसाती नाले और सीवर पाइपलाइन के निर्माण कार्य के दौरान एक दीवार और उससे सटा एक भंडारण कक्ष ढह जाने से 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात 1.08 बजे उस समय हुई जब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से खुदाई और पाइप बिछाने का काम किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, खुदाई के कारण चारदीवारी की एक दीवार और उससे सटा एक भंडारण कक्ष ढह गया, जिससे तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

घटना के संबंध में देर रात 1.18 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस), स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मी मौके पर पहुंचे।

शुरुआती बचाव प्रयासों के दौरान दो श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीसरे को बाद में मलबे से निकाला गया। तीनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है, जिसे अचेत हालत में बाहर निकाला गया था और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रूप में की गयी है। राजेश के चेहरे और होठों पर चोटें आई हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है तथा उमर (20) की हालत भी खतरे से बाहर बतायी गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो चुका है।

पुलिस ने घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू कर दी है और कानून के मुताबिक जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा नोमान गोला

गोला