Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

महाराष्ट्र : ठाणे के ग्रामीण इलाकों में जल संकट से निपटने के लिए 40 टैंकर तैनात

( प्रादे32 डेटलाइन में तारीख सुधारते हुए रिपीट )

ठाणे, पांच जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गर्मी के मौसम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने 39 गांवों और 127 ‘पड़ों’ (बस्तियों) में पानी के 40 टैंकर तैनात किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ठाणे जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने प्रभावित 58,443 लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना तैयार की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंबरनाथ, भिवंडी और कल्याण तालुकों में जल संकट की कोई गंभीर स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन का मुख्य ध्यान दूरदराज के मुरबाद और शाहपुर तालुकों पर केंद्रित है, जहां पानी की कमी अधिक है।

अधिकारियों के अनुसार, मुरबाद तालुका में छह गांवों और 10 ‘पड़ों’ में रहने वाले 5,666 लोगों को पानी उपलब्ध कराने के लिए छह टैंकरों को मंजूरी दी गई है।

वहीं, जल संकट से सर्वाधिक प्रभावित शाहपुर तालुका में 33 गांवों और 117 ‘पड़ों’ के 52,777 निवासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग 34 निजी टैंकर तैनात किए गए हैं।

प्रशासन ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था भी की जाएगी।

भाषा मनीषा

मनीषा

मनीषा