Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

बंगाल के मुख्यमंत्री के आज दिल्ली जाने की संभावना

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, पांच जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली नवगठित सरकार द्वारा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को तेज करने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को नयी दिल्ली की यात्रा करने वाले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी सुबह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होंगे और आज शाम तक कोलकाता लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक विस्तार दोनों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य राज्य सरकार की नीतिगत पहलों और नए निवेश आकर्षित करने के प्रयासों के बारे में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी देने के लिए पहले ही नयी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सरकार राज्य में केंद्रीय परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उद्योगों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली चर्चाओं में इन मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने बताया कि बंगाल के मुख्यमंत्री सुबह अपने आधिकारिक कार्यों को पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।

यह भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शुक्रवार को राज्य के मंत्रियों के बीच विभागों के आवंटन की घोषणा की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में होनी है।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव

सुरभि