Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

रुपया कारोबार के दौरान 50 पैसे चढ़कर 95.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच जून (भाषा) अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 50 पैसे चढ़कर 95.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी संस्थागत निवेशकों के लिए उदारीकृत नियमों के बाद रुपये में तेजी आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आरबीआई की नीतिगत घोषणाओं से निवेशकों की धारणा बेहतर हुई है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार बाहरी झटकों से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 95.72 पर खुला और फिर कारोबार के दौरान 95.24 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 50 पैसे की वृद्धि है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 95.74 पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी और इससे महंगाई पर पड़ने वाले असर को देखते हुए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष में लगातार दूसरी बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो को उम्मीद के मुताबिक 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा।

इसके अलावा, आरबीआई ने प्रवासी भारतीयों और भारतीय मूल के विदेशी नागरिकों के लिए इक्विटी से जुड़े उत्पादों में निवेश की सीमा बढ़ा दी है।

भाषा रमण अजय

अजय