Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

अमेठी में 15 वर्षीय नाबालिग किशोर की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अमेठी (उप्र), पांच जून (भाषा) अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी गांव में एक नाबालिग किशोर की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक के पिता जागेश्वर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आरेंद्र (15) बृहस्पतिवार रात पड़ोसी अमृतलाल के घर आयोजित जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने गया था।

पुलिस ने बताया कि आरेंद्र रात में पार्टी से घर लौट आया था, लेकिन कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी उसे खाने के लिए बुलाने आई और आरेंद्र उसके साथ चला गया और तब से घर नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूर एक खेत में आरेंद्र का शव मिला।

थाना जायस के प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरेंद्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्‍होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि पिता जागेश्वर की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं और शीघ्र उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

भाषा सं आनन्‍द वैभव

वैभव