Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को जन्मदिन पर बधाई दी

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर समर्पित रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में सेवा दे रहे आदित्यनाथ शुक्रवार को 54 वर्ष के हो गए।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

भाषा सुरभि वैभव

वैभव