Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

मुंबई, पांच जून (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति निर्णय से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.93 अंक चढ़कर 74,629.94 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 62.4 अंक की बढ़त के साथ 23,478.95 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं टाटा स्टील, ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 95.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 13.84 अंक और निफ्टी 10.95 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका