Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में सीवर पाइपलाइन के काम के दौरान चारदीवारी ढहने से व्यक्ति की मौत, दो घायल

नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) दिल्ली के लोधी कॉलोनी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात सीवर पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान एक चारदीवारी गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना रात 1:18 बजे मिली, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

डीएफएस के मुताबिक, सीवर पाइपलाइन के काम के दौरान चारदीवारी ढह जाने से तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बचाव दल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने मलबे से दो घायलों को बाहर निकाल लिया था, जबकि तीसरे मजदूर को डीएफएस कर्मियों ने बाहर निकाला।’’

मृतक की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान राजेश (48) और उमर (20) के रूप में की गई है।

तीनों को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि