Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

किसी भी सुरक्षा बल की वास्तविक शक्ति उसके दक्ष कार्मिक होते हैं : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, चार जून(भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि किसी भी सुरक्षा बल की वास्तविक शक्ति उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और तकनीकी रूप से दक्ष कार्मिक होते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में यह आवश्यक है कि सुरक्षा बलों की प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक व्यावहारिक और तकनीक आधारित बनाया जाए, ताकि सुरक्षा बलों के जवान हर परिस्थिति में प्रभावी और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हों।

मुख्यमंत्री अपने आधिकारिक आवास पर बुलाई गई एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश प्रान्तीय आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (पीएसी), एसडीआरएफ तथा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार, प्रशिक्षण, अवसंरचना विकास एवं भावी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएसी, एसडीआरएफ और यूपीएसएसएफ प्रदेश की सुरक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं। इसके दृष्टिगत इन्हें भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने पीएसी बल का वर्दी आम पुलिस से अलग करने की आवश्यकता भी जताई।

मुख्यमंत्री ने पीएसी के डिजिटलीकरण एवं तकनीकी उन्नयन की समीक्षा करते हुए कहा कि आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।

बयान के मुताबिकबैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सभी पीएसी वाहनों में जीपीएस एवं डैशकैम स्थापित करने तथा त्वरित प्रतिक्रिया वाहनों की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से महिला पीएसी बटालियनों के गठन को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर में महिला बटालियनों का गठन कार्य प्रगति पर हैं।

भाषा जफर धीरज

धीरज