Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

सीजेपी से कोई संबंध नहीं, सिर्फ संवाददाता सम्मेलन के लिए आयोजन स्थल दिलाने में मदद की: मनोज झा

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संवाददाता सम्मेलन के लिए 'कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया' को एक सिफारिश पत्र लिखा था, लेकिन 'वैचारिक स्पष्टता के अभाव' वाले इस आंदोलन से उनका कोई संबंध नहीं है।

झा ने कहा कि उन्होंने बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के अधिकारियों को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि सौरभ दास, जो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता हैं, को संवाददाता सम्मेलन के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए।

दास ने कहा कि उन्होंने झा से संपर्क किया था क्योंकि इस तरह की सिफारिश केवल एक सांसद ही कर सकता है।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि क्या सीजेपी, जो छह जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बना रही है, को विपक्ष से कोई राजनीतिक समर्थन मिल रहा है या नहीं।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष