Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

जम्मू-कश्मीर: बादल फटने से रियासी में अचानक आई बाढ़, कई मकान क्षतिग्रस्त

जम्मू, चार जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के पहाड़ी बाथोई इलाके में बृहस्पतिवार शाम बादल फटने से आई अचानक बाढ़ के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में बादल फटने की यह पांचवीं घटना है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के तीन जिलों - डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ में बादल फटने की चार घटनाएं हुईं, जिससे कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई और सड़कें अवरुद्ध हो गईं, हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

महोरे उपमंडल के बाथोई इलाके में बादल फटने से अचानक पानी और मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया।

अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ से कई घर जलमग्न हो गए, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया और निवासियों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।

रियासी के जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) ने कहा कि बादल फटने के कारण गांव के कई घरों में पानी और मलबा घुस गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन करने के लिए रियासी के उपायुक्त से बात की है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष