Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

दिल्ली में आठ जून को होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का बहिष्कार करेगी द्रमुक

चेन्नई, चार जून (भाषा) द्रमुक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह आठ जून को नयी दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग नहीं लेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी इसमें भाग ले रही है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) का यह निर्णय कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उसके कड़े रुख को दर्शाता है, जो राष्ट्रीय पार्टी द्वारा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव जीतने वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ हाथ मिलाने के बाद से जारी है।

द्रमुक ने कहा कि वह बैठक में भाग नहीं लेगी ताकि कांग्रेस पार्टी के विश्वासघात से आहत उसके कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जा सके।

क्षेत्रीय दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विश्वासघात से आहत द्रमुक कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए, पार्टी आठ जून को नयी दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में भाग नहीं लेगी।

द्रमुक मुख्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, 'द्रमुक उस बैठक में भाग नहीं लेगी जिसमें कांग्रेस पार्टी भाग ले रही है।'

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष