Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

पाकिस्तान ने भारत में मानवाधिकारों का मुद्दा यूरोपीय संघ के समक्ष उठाया : विदेश कार्यालय

इस्लामाबाद, चार जून (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सप्ताह की शुरुआत में देश के दौरे पर आए यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष भारत में मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए थे।

इस सप्ताह यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा नीति मामलों की उच्च प्रतिनिधि काजा कलास ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशहाक डार से मुलाकात की। इसके बाद दोनों पक्षों आठवीं पाकिस्तान-ईयू रणनीतिक वार्ता आयोजित की।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय वार्ता में मानवाधिकारों पर चर्चा की, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे पर (यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ) चर्चा हुई...।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर मुद्दे का समाधान तलाशने का प्रयास करेगा।

भारत ने पाकिस्तान और यूरोपीय संघ द्वारा जारी एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जम्मू कश्मीर के ‘अवांछित’ संदर्भों को सिरे से खारिज करते हुए मंगलवार को दो टूक कहा कि यह क्षेत्र देश का ‘‘अविभाज्य हिस्सा’’ है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। इन मामलों पर टिप्पणी करने का अधिकार न रखने वालों को इन पर कोई टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।’’

डार और कलास के बीच हुई वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी।

भाषा आशीष माधव

माधव