Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

दिल्ली: मंडोली जेल के एक कैदी की मौत

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में स्थित मंडोली जेल में बंद 40 वर्षीय कैदी की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैदी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में बेहोशी लाया गया था जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैदी को अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना हर्ष विहार थाने को तीन जून को मिली थी।

अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान आज़ादपुर के लाल बाग इलाके के निवासी मलकीत सिंह के रूप में हुई है

उनके अनुसार, सिंह मंडोली जेल में 2021 से बंद था। उसके खिलाफ विशेष प्रकोष्ठ ने शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया था जबकि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत का कारण पता चल सके।

पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 196 के तहत जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव