Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

आयशर मोटर्स को सीमा शुल्क मांग, जुर्माने को लेकर नोटिस

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) आयशर मोटर्स को पश्चिम बंगाल के आयकर अधिकारियों से 1.64 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क मांग और जुर्माने का नोटिस मिला है।

कंपनी के अनुसार यह मांग वर्ष 2020 में एक खेप के आयात पर लिए गए तरजीही शुल्क छूट से जुड़ी है।

आयशर मोटर्स ने कहा कि वह इस आदेश का मूल्यांकन कर रही है और इसके खिलाफ अपील सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। यह मांग नोटिस तीन जून को कोलकाता स्थित सीमा शुल्क (निवारक) के प्रधान आयुक्त से ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कुल 1.64 करोड़ रुपये की मांग में 0.82 करोड़ रुपये सीमा शुल्क की राशि और 0.82 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है, जो सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत लगाया गया है।

भाषा योगेश रमण

रमण