Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

भाजपा नेता अन्नामलाई पांच जून को सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करेंगे

चेन्नई, चार जून (भाषा) भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पांच जून को सोशल मीडिया पर एक संवाद के दौरान अपने विचार साझा करेंगे।

वह संभवतः राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के बारे में स्पष्टीकरण देंगे और अपनी खुद की पार्टी शुरू करने के लिए भाजपा से इस्तीफा देने की अटकलों को लेकर स्थिति स्पष्ट करेंगे।

अन्नामलाई ने ‘एक्स’ पर अपने सोशल मीडिया संवाद का लिंक पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘कल दोपहर 12 बजे, मैं सोशल मीडिया पर आप सभी के साथ बातचीत करने, अपने विचार साझा करने और खुलकर दिल से दिल की बात करने के लिए उत्सुक हूं।’’

अन्नामलाई ने एक जून को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा था, ‘‘कृपया प्रतीक्षा करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।’’

यह बात उन्होंने तब कही जब पत्रकारों ने उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिलने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी छोड़ने की योजना बनाई है।

अन्नामलाई ने कहा था कि वह अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

उन्होंने दो जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

भाषा नेत्रपाल सुभाष

सुभाष