Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

हरीश रावत ने राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा न पहुंच पाने पर सवाल उठाया

देहरादून, चार जून (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा न पहुंच पाने पर सवाल खड़ा करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) या हेली कंपनी से जवाब मांगा।

रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में पूछा कि जब उसी वायुमार्ग पर दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे, तो गांधी को हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया?

रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता को सुनने के लिए अल्मोड़ा ही नहीं, बल्कि सारे कुमाऊं मंडल से आए हजारों लोग उनका इंतजार कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि लेकिन अचानक सूचना मिली कि उनका हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण नहीं उतर पाएगा और उन्हें पंतनगर वापस जाना पड़ा जहां से उन्हें फोन के माध्यम से संबोधन दिया ।

रावत ने कहा, ‘‘लेकिन इसके बाद बहुत सारे सवाल उठ गए हैं। ये सवाल इसलिए ज्यादा उठे हैं क्योंकि सरकार द्वारा संचालित सर्विसेज वाले हेलीकॉप्टर, जिनकी निगरानी यूकाडा और डीजीसीए द्वारा की जाती है, वे यथावत चले हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं और हवाई रास्ता वही है, जिस रास्ते से राहुल गांधी जी के हेलीकॉप्टर को पंतनगर से अल्मोड़ा आना था।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वायु मार्ग से ‘सिंगल इंजन’ हेलीकॉप्टर आए हैं, तो गांधी का ‘डबल इंजन’ हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका?

उन्होंने संदेह जताया कि कहीं इन सबके पीछे मौसम के अलावा अन्य कोई कारण तो नहीं है । रावत ने कहा, ‘‘ ..या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए कि देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? ’’

भाषा दीप्ति

राजकुमार

राजकुमार