Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

विदेशों में गिरावट से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन में गिरावट

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को सोयाबीन तेल, कच्चे पाम तेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा ऊंचे दाम पर कमजोर लिवाली के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई। वहीं सुस्त कामकाज के बीच सोयाबीन तिलहन, मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

शिकॉगो एक्सचेंज में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट जारी है। मलेशिया एक्सचेंज शाम लगभग 2.5 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन प्लांट वाले पिछले तीन दिनों से अफवाहें फैलाकर किसानों से माल हड़पने की कोशिशों में लगे थे। इसके लिए वे सोयाबीन तिलहन का दाम कम लगा रहे थे लेकिन उन्होंने जितना अधिक दाम तिलहन का घटाया, उसी अनुपात में सोयाबीन डी-आयल्ड केक (डीओसी) का दाम नहीं घटाया बल्कि मामूली कम किया। सोयाबीन में कारोबार बहुत हद तक डीओसी पर निर्भर करता है। इसकी मांग के हिसाब से तेल-तिलहन के दाम तय होते हैं।

उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट के असर से सोयाबीन तेल और पाम-पामोलीन के दाम में गिरावट रही। ऊंचे दाम पर कमजोर लिवाली के कारण सरसों तेल-तिलहन में भी गिरावट रही।

सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,775-7,800 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,675-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,470-2,770 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,610-2,710 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,610-2,755 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 7,100-7,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 6,950-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण