Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

शिमला में आंधी और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त; बारिश का दौर 10 जून तक जारी रहने की संभावना

शिमला, चार जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बृहस्पतिवार दोपहर को बिजली, ओलावृष्टि और भारी बारिश के साथ आए भीषण तूफान से आसपास के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

तूफान के कारण लोग घरों के अंदर ही रहे और वाहनों की धीमी गति के कारण यातायात जाम हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में एक घंटे के भीतर 32.8 मिमी बारिश हुई।

बुधवार शाम से पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिजाही में 25 मिमी, उसके बाद सुंदरनगर में 19.6 मिमी, कुफरी में 13 मिमी, खदराला में सात मिमी, सोलन में छह मिमी, जोत में पांच मिमी, मनाली में चार मिमी, कोटखाई में 3.3 मिमी, भाभानगर में 1.6 मिमी और शिलारू में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

इसके अलावा, शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा और सोलन जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की 'येलो अलर्ट' भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में 10 जून तक बारिश होने का अनुमान लगाया है।

न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा, जबकि नेरी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा तान्या माधव

माधव