Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

भूमि की कमी के कारण ताजपुर में गहरे समुद्री बंदरगाह का निर्माण संभव नहीं है : मुख्यमंत्री शुभेंदु

कोलकाता, चार जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकारी भूमि की अनुपलब्धता के कारण पूर्वी मेदिनीपुर जिले के ताजपुर में प्रस्तावित गहरे समुद्री बंदरगाह की परियोजना अब व्यवहार्य नहीं है और इस परियोजना के लिए पास के ददनपत्रबार में एक वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बुधवार को हुई बैठक में ‘अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन’ (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी से इस मामले पर चर्चा की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ताजपुर में सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है। इसलिए वहां गहरे समुद्री बंदरगाह की परियोजना संभव नहीं है।’’

शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य सचिवालय में केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के साथ बैठक के दौरान कहा, ‘‘एक विकल्प के रूप में, हमने ताजपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ददनपत्रबार का प्रस्ताव रखा है, जहां कभी नमक का कारखाना हुआ करता था। लगभग 1,700 एकड़ भूमि उपलब्ध है, और इस स्थल का सुझाव करण अदाणी को दिया गया है। अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।’’

ताजपुर में प्रस्तावित परियोजना की परिकल्पना मूल रूप से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सरकार के दौरान की गई थी।

भाषा शफीक माधव

माधव