Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी को बनाया उम्मीदवार

इंफाल, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मणिपुर इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी के संगठनात्मक समर्पण और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दी है।

शारदा देवी मणिपुर में भाजपा की पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह वर्ष 2014 से 2016 तक पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

भाजपा की मणिपुर इकाई ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्ष 2026 में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों तथा ओडिशा में होने वाले उपचुनावों के तहत मणिपुर से राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ए. शारदा देवी की उम्मीदवारी को मंजूरी प्रदान की है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘पार्टी संगठन के प्रति उनका समर्पण, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मणिपुर में उनका नेतृत्व उन्हें यह महत्वपूर्ण अवसर दिलाने का आधार बना है।’’

राज्य इकाई ने उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह सफल होंगी और मणिपुर तथा देश की सेवा के लिए सार्थक कार्यकाल निभाएंगी।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो चुकी है और यह आठ जून तक चलेगी, जबकि मतदान 18 जून को होगा।

मणिपुर से वर्तमान राज्यसभा सदस्य लिशेम्बा सनाजाओबा का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव