Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

दिल्ली के महापौर कार्यालय को बम धमकी मिली, जांच के बाद फर्जी पाई गई

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर के कार्यालय को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला ईमेल मिला, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई और परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह महापौर कार्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचित किया गया और खोजी कुत्तों और बम निरोधक इकाई के कर्मियों सहित टीमें मौके पर पहुंचीं।

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियाती जांच के तहत पूरे कार्यालय परिसर को खाली कराकर घेराबंदी कर दी गई थी।

उन्होंने बताया, 'सभी कमरों, आसपास के क्षेत्रों और प्रवेश द्वारों की गहन जांच की गई।'

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

सुरक्षाकर्मियों ने परिसर को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद दोपहर करीब दो बजे स्थिति सामान्य हो गई।

पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है और इसे भेजने वाले का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव