Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

मोदी शुक्रवार को गुजरात व दमन के दौरे पर रहेंगे; कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात और दमन का दौरा करेंगे और करीब 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री सूरत में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

परियोजनाओं में सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन और दमन के नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं कल (पांच जून) गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि दमन में प्रमुख कार्यक्रमों में हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन शामिल है, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नमो अस्पताल लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा। ‘दमन कन्वेंशन सेंटर’ और एनआईएफटी परिसर जैसी परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।’’

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री पांच जून को सूरत जिले के हजीरा का दौरा करेंगे और वहां बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद वह सूरत में करीब 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और इस अवसर पर एक सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पैकेज छह और सात का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद मोदी सूरत में 200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। फिर प्रधानमंत्री दमन जाएंगे, जहां नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन और नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कुछ अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

दमन में कुल मिलाकर करीब 2,970 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

प्रधानमंत्री केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए करीब 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का ऑनलाइन माध्यम से शिलान्यास भी करेंगे।

इन परियोजनाओं में कल्पेनी द्वीप और कदमत द्वीप के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ओर बंदरगाहों का विकास शामिल है।

भाषा शफीक माधव

माधव