Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

उप्र: मां की पिटाई कर रहे बेटे की पिता ने हत्या की

बांदा (उप्र), चार जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में बृहस्पतिवार को शराब के नशे में मां की पिटाई कर रहे बेटे की उसके बुजुर्ग पिता ने कथित तौर पर लाठी और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

कुलपहाड़ क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत गोंड ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अजनर थाना के आनंदपुरा बड़ेरा गांव में भगवत (36) शराब के नशे में अपनी मां रम्भी (80) की पिटाई कर रहा था।

उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने आए भगवत के पिता नन्हें भाई (85) ने पहले बेटे के सिर पर लाठी से और उसके बाद वजनी पत्थर से वार किया, जिससे वह (भगवत) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवत को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

सीओ ने बताया कि रम्भी के बयान के आधार पर मामला दर्जकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि भगवत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज