Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :---

दि74 दिल्ली अदालत लीड होटल आग

मालवीय नगर अग्निकांड : अदालत ने होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने मालवीय नगर इलाके के एक होटल में लगी आग के सिलसिले में बृहस्पतिवार को होटल मालिक लवकेश बजाज को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।

प्रादे157 बिहार चौथी लीड अस्पताल आग

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग से पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक

मुजफ्फरपुर, बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दि75 भाजपा रास चुनाव उम्मीदवार

भाजपा ने पांच राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्यप्रदेश में और सतीश पूनिया को राजस्थान में चुनाव मैदान में उतारा है।

दि73 मोदी वेनेजुएला लीड रोड्रिगेज

मोदी और रोड्रिगेज के बीच वार्ता में भारत, वेनेजुएला ने दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी का संकल्प लिया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिजों, फार्मास्यूटिकल, कृषि और ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रादे140 उत्तराखंड दूसरी लीड गांधी

अग्निवीर योजना के खिलाफ है कांग्रेस, उसे रद्द करेगी :राहुल गांधी

देहरादून, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर अग्निवीर योजना लागू कर सरकार और सैनिक के बीच भरोसे का 'अलिखित करार' तोड़ने का आरोप लगाया एवं कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है और वह इसे रद्द कर देगी।

दि44 भाजपा लीड राहुल

राहुल गांधी भारत की स्थिरता और सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे हैं : भाजपा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस दावे पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पद पर नहीं रहेंगे।

दि86 दिल्ली होटल दूसरी लीड आग मुआवजा

मालवीय नगर अग्निकांड: मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को 10. 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

अर्थ9 तेल मानकीकरण

खाद्य तेल के पैक आकारों के मानकीकरण की तैयारी में सरकार, पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद

नयी दिल्ली, सरकार खाद्य तेल के पैक आकार का मानकीकरण करने के लिए नए नियम लाने की तैयारी कर रही है। उद्योग जगत का मानना है कि इससे उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में पारदर्शिता बढ़ेगी और विनिर्माताओं के बीच समान प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा।

अर्थ48 एटीएफ आधार मूल्य

घरेलू एयरलाइंस को नई योजना में 115 रुपये प्रति लीटर की तय कीमत पर मिलेगा एटीएफ

नयी दिल्ली, सरकार की नई मूल्य स्थिरीकरण योजना के तहत घरेलू एयरलाइंस को अधिकतम तीन वर्षों तक 86.32 रुपये प्रति लीटर के तय आधार मूल्य पर विमानन ईंधन (एटीएफ) उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वैश्विक ईंधन कीमतों में उछाल का असर कम करने में मदद मिलेगी।

वि35 ईरान अमेरिका

हिजबुल्ला ने इजराइल-लेबनान युद्धविराम समझौता ठुकराया, लेबनान में इजराइली हमले में चार लोगों की मौत

बेरूत, ईरान समर्थित चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने बृहस्पतिवार को इजराइल और लेबनान सरकार के बीच हुए नवीनतम युद्धविराम समझौते को खारिज करते हुए इजराइली सेना की पूर्ण वापसी की मांग की।

वि23 श्रीलंका लीड आग

श्रीलंका: वृद्धाश्रम में आग लगने से 12 लोगों की मौत, मालिक गिरफ्तार

कोलंबो, श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खेल27 खेल भारत तीसरी लीड कोहली

कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला से बाहर, गायकवाड़ संभावित विकल्प

नयी दिल्ली, भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल में समाप्त हुए आईपीएल के दौरान मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला से बृहस्पतिवार को बाहर हो गए।

खेल31 खेल बैडमिंटन भारत

सिंधू इंडोनेशिया ओपन से बाहर, हरिहरन और अर्जुन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

जकार्ता, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को लगातार दूसरे सप्ताह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से यंग से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह गुरुवार को यहां इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

भाषा

रवि कांत रवि कांत माधव

माधव