Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध एक वैचारिक संगठन : नितिन नवीन

(तस्वीरों के साथ)

पटना, चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध एक वैचारिक संगठन है।

वह यहां में पार्टी की बिहार इकाई के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पार्टी के बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके मजबूत संगठनात्मक ढांचा और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी एक वैचारिक संगठन है जो राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी विशेषता के कारण उसे पूरे देश में व्यापक जनविश्वास प्राप्त हुआ है।’’

बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान नवीन ने संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

पार्टी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘पदाधिकारियों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों तक सक्रिय रूप से पहुंचानी चाहिए तथा लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उनसे निरंतर जुड़े रहना चाहिए, क्योंकि पार्टी का कामकाज सामूहिक नेतृत्व, संगठनात्मक अनुशासन और सतत जनसंपर्क पर आधारित है।’’

उन्होंने पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का लक्ष्य दिया तथा इकाइयों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

नवीन ने कहा कि पार्टी नेताओं को व्यक्तिवादी राजनीति से बचना चाहिए, जिला कोर समितियों की मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित करनी चाहिए तथा संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का उचित वितरण करना चाहिए।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया तथा बिहार के सह-प्रभारी दीपक प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

भाषा कैलाश

राजकुमार

राजकुमार