Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

अमेरिका के पूर्व एनएसए बोल्टन गोपनीय जानकारी से जुड़े मामले में आरोप स्वीकार करेंगे: सूत्र

वाशिंगटन, चार जून (एपी) ट्रंप प्रशासन के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन अमेरिकी न्याय विभाग के साथ हुए एक समझौते के तहत गोपनीय दस्तावेज अपने पास रखने के एक आरोप को स्वीकार करने पर सहमत हो गये हैं। इस समझौते से उन्हें जेल की सजा से बचने का मौका मिल सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान बोल्टन पर पिछले साल अक्टूबर में आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गोपनीय सरकारी दस्तावेज अपने घर में रखे और सरकारी कामकाज से जुड़े गोपनीय विवरण अपने परिजनों के साथ साझा किए। बोल्टन पर 18 आरोप लगाये गये थे।

सूत्रों ने बताया कि समझौते के तहत, बोल्टन को 22.5 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। किसी भी कारावास की सजा पांच साल तक सीमित होगी, लेकिन समझौते के तहत उन्हें जेल जाने से छूट मिल सकती है, हालांकि सजा पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा किया जायेगा।

न्याय विभाग ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एपी

देवेंद्र माधव

माधव